फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसे में दो महिलाओं की मौत

Thu, 25 Feb 2016 09:52 PM IST
जोशीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर बृहस्पतिवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को खाई से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया। वाहन चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त विवरण के मुताबिक भ्यूंडार गांव निवासी रजनीश चौहान बृहस्पतिवार को अल्टो कार से पांडुकेश्वर से जोशीमठ आ रहा था। रास्ते में चुनार गांव निवासी चुनार गांव निवासी रंजना शर्मा, गौरी देवी (65) पत्नी जुुगल किशोर सती, छावनी बाजार जोशीमठ निवासी अनीता देवी (36) पत्नी चंद्रमोहन और लेखा नवानी उससे लिफ्ट मांगकर कार में सवार हो गईं। कार जोशीमठ के जीरो बैंड के पास पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गौरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनीता देवी ने जोशीमठ अस्पताल लाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। वाहन स्वामी रजनीश की गंभीर हालत को देखते हुए जोशीमठ सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कार में सवार रंजन शर्मा और लेखा नवानी को हल्की चोटें आई हैं। ब्यूरो

विधायक ने भिजवाया हेलीकाप्टर
गोपेश्वर। कार दुर्घटना में घायल वाहन स्वामी रजनीश चौहान को हेलीकॉप्टर से देहरादून ले जाया गया है। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने चमोली के सीएमओ डा. विराज शाह से दुर्घटना की जानकारी मांगी तो सीएमओ ने तत्काल हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। विधायक ने शीघ्र प्राइवेट कंपनी के हेलीकॉप्टर गोपेश्वर भिजवाया। सीएमओ ने बताया कि रजनीश के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें