कर्णप्रयाग। देवाल के रामपुर तोक में 70 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को पुलिस ने चिह्नित कर उसे नष्ट किया। पुलिस टीम की ओर से आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी कि अवैध रूप से भांग की खेती करना कानूनन अपराध है। ऐसा करते पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में चमोली पुलिस की ओर से नशे के कारोबार एवं नशीले पदार्थों की खेती के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसओजी चमोली, चौकी देवाल, समाज कल्याण विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने रामपुर तोक देवाल क्षेत्र में लगभग 70 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को चिह्नित कर नष्ट किया। पुलिस के अनुसार भांग की खेती करने पर कड़ी सजा दी जाएगी। इस मौके पर प्रभारी एसओजी उप निरीक्षक सतेंद्र बुटोला ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। संवाद