फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: केतन लाल हत्याकांड पर अगस्त्यमुनि में कैंडल मार्च

Sun, 05 Jul 2026 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि में कैंडल मार्च निकालते वि​भिन्न संगठनों के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
- आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट से सख्त सजा देने की मांग
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। केतन लाल हत्याकांड के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रविवार को कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र व कड़ी सजा दिलाने की मांग की। कैंडल मार्च शाम सात बजे पुराने टैक्सी स्टैंड से शुरू होकर पुलिस चौकी अगस्त्यमुनि तक निकाला गया। इस दौरान वैचारिक महासभा, अनुसूचित जाति-जनजाति, शिक्षक संगठन, बामसेफ व अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ त्वरित न्याय किया जाए ताकि समाज में ऐसा अपराध दोबारा न हो। प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व समाज में वैमनस्य फैलाने वाली पोस्ट और टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी प्रकार की सामाजिक विद्वेष फैलाने वाली गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जानी चाहिए। कैंडल मार्च में महासभा के जिला अध्यक्ष विजय बैरवाण, भुवनेश्वरी चंदानी, कांग्रेस नेता दीपा देवी आर्य, बामसेफ के जिला अध्यक्ष धीरज श्रीकोटी, वीरपाल परसवाण, मनोज तिनसोला, जिला पंचायत सदस्य विमला देवी, सुलोचना देवी, अजय कुमार, विजय भारती, जयवर्धन शाह , संजय टम्टा सहित महिलाएं एवं पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें