फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क निर्माण से टूटी नहर, नहीं कर पा रहे रोपाई

Mon, 23 Jun 2025 11:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। नगर पंचायत के भौंती गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के दौरान सिंचाई नहर को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने कहा कि सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने से वे अपने खेतों में धान की रोपाई भी नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीण नहर के पानी को ही पीने के उपयोग में भी लाते थे लेकिन जेसीबी से नहर क्षतिग्रस्त होने से अब पानी का संकट भी होने लगा है। भौंती गांव के समीप तालुका तोक में पिछले छह माह से सोलर प्लांट लगाने का काम चल रहा है। प्लांट की सामग्री ले जाने के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है। रामेश्वर प्रसाद तिवारी, लक्ष्मी प्रसाद और विनोद तिवारी ने जिलाधिकारी को बताया कि सीला गदेरे से करीब दो किमी लंबी सिंचाई नहर उनके गांव में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी ने तकला तोक से भौंरी गांव तक करीब 500 मीटर तक नहर को क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जल्द नहर सुचारु करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सिंचाई विभाग, राजस्व और खनन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें