फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बीटेक के चार छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट

Thu, 29 Feb 2024 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। प्रौद्योगिक संस्थान गोपेश्वर के बीटेक अंतिम वर्ष के चार छात्र-छात्राओं का नोएडा की कंपनी में चयन हुआ है। तीन छात्राएं कंप्यूटर साइंस व एक छात्र इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग का है। कॉलेज की प्लेसमेंट सेल समन्वयक यशस्वी चंदोला ने बताया कि कंप्यूटर इंजीनियरिंग में गौरव चौधरी, शीतल शर्मा, सपना बंगारी और इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग में अंजना पंवार का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। इन छात्र-छात्राओं का चयन प्रोडक्ट आईटी इंजीनियरिंग सर्विसिस नोएडा के लिए हुआ है। सभी को तीन से पांच लाख का पैकेज दिया जाएगा।संस्थान के निदेशक प्रो. अमित अग्रवाल ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें