फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 11 को होने वाली पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान

Fri, 09 Oct 2026 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान:
विज्ञापन

फोटो-
कर्णप्रयाग। सिमली बेस अस्पताल का शासनादेश जारी करने की मांग के लिए बेस अस्पताल संघर्ष समिति का गांव चलो अभियान नौवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को समिति के पदाधिकारियों ने गैरसैंण ब्लॉक की दूरस्थ ग्राम पंचायतों मालई, कफलोड़ी और जखेट में बैठकें कीं। इन बैठकों में ग्रामीणों से 11 अक्तूबर को होने वाली पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बेस अस्पताल संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने ग्रामीणों से 11 अक्तूबर की पदयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। जखेट के प्रधान बचन सिंह नेगी, ममंद अध्यक्ष रजनी देवी, कफलोड़ी की प्रधान प्रतिमा देवी और ममंद अध्यक्ष प्रेमा देवी ने पदयात्रा का समर्थन देते हुए कहा कि राज्य सरकार की स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति लापरवाही से गांवों से बड़ी संख्या में पलायन जारी है। जयदीप गैरोला, पुष्पा देवी, बीरेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह ने भी इस मौके पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें