कर्णप्रयाग के ईड़ा बधाणी गांव में एनसीसी कैडेट गुंजन का स्वागत करती महिलाएं। स्रोत: जागरूक पाठक
फोटो
कर्णप्रयाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी इकाई की 13एसडी प्लाटून की कैडेट गुंजन ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई परेड में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग किया था। उनके गांव ईड़ा-बधाणी पहुंचने पर महिला मंगल दल की महिलाओं ने गुंजन का स्वागत किया। गुंजन के पिता मनवर पंवार एक मेडिकल स्टोर में काम करते हैं जबकि माता गृहणी हैं। गांव के सौरभ कुमार ने बताया कि गुंजन बचपन से ही होनहार व प्रतिभावान रही है। इससे पूर्व मुख्य बाजार में भी गुंजन का स्वागत महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट एवं वार्ड सभासद उत्तम सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर ममंद अध्यक्ष प्रीति गुसाईं, शशि देवी, अंजू देवी और बबीता देवी आदि मौजूद थे। संवाद