बदरीनाथ के दर्शन के लिए पंहुचे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल। स्रोत बीकेटीसी
जोशीमठ। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने परिवार के साथ भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार और मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया। मंत्री के साथ उनके बेटे पीयूष अग्रवाल और पत्रवधू भी थे। मंत्री ने बीकेटीसी के पदाधिकारियों से यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर भी बातचीत भी की। मंदिर में दर्शन से पूर्व उन्होंने माणा गांव का भी भ्रमण किया। इस दौरान धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, तहसीलदार रविशाह, सहायक अभियंता गिरीश देवली और नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद रहे। संवाद