पोखरी। बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। ग्रामीण व नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भंडारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही वह उपचुनाव जीतेंगे। भंडारी ने कहा कि केंद्र से लेकर राज्य सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्य करेंगे। जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उपचुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आनंद सिंह राणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, नगर अध्यक्ष बीरेंद्र राणा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद