फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफनाया शव निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा

Sun, 27 Mar 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आगर गांव में एक बीस वर्षीय युवती की ओर से जहर खाकर जान देने का मामला सामने आया है। युवती के शव को पिता ने दफना दिया था, लेकिन युवती के मामा की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। घटना होली के दिन (24 मार्च) की बताई जा रही है।
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक अरविंद कुंवर ने बताया कि आगर गांव की 20 वर्षीय नीमा ने होली के दिन जहर खाकर जान दे दी। इस पर नीमा (मृतका) के पिता बख्तारी लाल ने शव को दफना दिया था। 26 मार्च को मृतका के मामा ने मामले की शिकायत राजस्व पुलिस से की।

इस पर रविवार को राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरविंद कुंवर ने बताया कि मामले की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शुरू होगी। प्राथमिक पूछताछ में युवती की मां का चरित्र खराब होना सामने आया है।
विज्ञापन


बताया कि नीमा की मां कहीं और चली गई थी। इस कारण नीमा का कहीं रिश्ता भी नहीं हो रहा था। वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसलिए दूसरी बार उसने आत्मघाती कदम उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें