फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नगर क्षेत्र में बिछाई जाएगी बंच केबल, मिले डेढ़ करोड़

Sat, 04 Jan 2025 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। नगर क्षेत्र की खुली विद्युत लाइनों की जगह अब बंच केबल बिछाई जा रही है। इसके लिए ऊर्जा निगम को शासन से करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि की स्वीकृत मिली है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निकाय चुनाव के बाद इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में ज्यादातर बिजली की लाइन खुली हुई हैं। ऐसे में कई बार आंधी-तूफान में लाइन टूटने, फॉल्ट आने की समस्या बनी रहती है। यूपीसीएल द्वारा इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए बंच केबल बिछाने के लिए शासन से यूपीसीएल को डेढ़ करोड़ की मंजूरी मिली है। ऊर्जा निगम की ओर से नगर क्षेत्र में बंच केबल बिछाने की योजना है। इसके लिए अलग-अलग सर्किट और ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई की जाएगी। यूपीसीएल के गौचर अनुभाग के अवर अभियंता चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि विभाग नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद योजना पर काम शुरू करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें