फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: खाद्यान्न गोदाम भवन के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाएं

Sun, 09 Nov 2025 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन पोखरी ने नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल से देवर गांव में स्थित खाद्यान्न गोदाम भवन के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाने, भवन का रखरखाव सही से करने और गोदाम परिसर में सोलर लाइट लगाने की मांग उठाई। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष भक्तदर्शन बुटोला, संरक्षक एमएस बिष्ट, सचिव देवी प्रसाद थपलियाल, उपाध्यक्ष यतीश चमोला, सुखदेव सिंह नेगी, गजेंद्र सिंह नेगी, सत्यपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें