फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैखुरा और कनखुल के लिए अलकनंदा से बनाएं पंपिंग योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल संकट से जूझ रहे मैखुरा और कनखुल क्षेत्र के लोगों ने जल जीवन मिशन के तहत अलकनंदा नदी से पंपिंग योजना के जरिए पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि क्षेत्र में लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत योजना बनने से लोगों को पानी का संकट नहीं रहेगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हेमंती देवी, जिपंस लक्ष्मण बिष्ट, दिनेश मैखुरी, प्रेम रावत और देवी मैखुरी ने कहा कि मैखुरा ग्राम पंचायत के चोपणू, सैम, गनोली, चौंडी, बखरा, छिड़िया, कांडा, चंदभवन, सोड़ सहित कनखुल मल्ला और कनखुल तल्ला गांवों में सैकड़ों लोगों के सामने पीने के पानी की कमी बनी है। जल संस्थान की ओर से जो लाइन बिछाई गई है उस पर काफी कम पानी आता है, जिससे लोगों को रात में भी लाइन लगाकर मुश्किल से पीने का पानी मिल पाता है। ग्रामीणों की मांग पर कई बार जल संस्थान के अधिकारियों ने क्षेत्र में जल स्रोतों की खोज की, लेकिन प्राकृतिक स्रोत नहीं मिले। ऐसे में नई पेयजल लाइन भी नहीं बिछ पा रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत अलकनंदा नदी से पंपिंग योजना बनाकर मैखुरा और कनखुल क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु की जा सकती है। कालेश्वर में कर्णप्रयाग के लिए बनाई गई पंपिंग योजना सफल हुई है। उसी की तर्ज पर उनके गांवों में भी पंपिंग योजना बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें