फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विधानसभा का बजट सत्र तीन सप्ताह चलाया जाए

Fri, 13 Feb 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने सीएम व विधानसभा अध्यक्ष को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र को तीन सप्ताह तक चलाने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उत्तराखंड विधानसभा के सत्र बहुत कम समय के लिए आयोजित होते हैं। इससे राज्य के महत्वपूर्ण प्रश्न सर्वोच्च सदन के सामने नहीं आ पाते हैं। भ्रष्टाचार, महिलाओं के बढ़ते उत्पीड़न, वन्यजीवों से मानव हानि, सरकारी जमीनों की बंदरबांट आदि ज्वलंत मुद्दों पर विधानसभा में चर्चा होनी चाहिए। इसलिए बजट सत्र की समयावधि बढ़ाई जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र गरोड़िया, भगत कनियाल, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें