फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टान खिसकने से टूटा टावर, 13 घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में हिलेरीपार्क के समीप 66 केवी की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब 13 घंटे तक जिले के आधे हिस्से में विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बुधवार रात को करीब दो बजे भारी बारिश के दौरान हिलेरीपार्क के समीप चट्टान खिसकने से रात करीब दो बजे 66 केवी की विद्युत लाइन का टावर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे जिले के आधे हिस्से में विद्युत सप्लाई ठप है। बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से ही ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी लाइन की मरम्मत में लग गए। तब जाकर अपराह्न तीन बजे विद्युत सप्लाई सुचारु की गई। ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार ने बताया कि पिछले एक माह से टावर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त होने के कगार पर था। बुधवार रात को वह पूरी तरह से टूट गया, जिससे तारों को शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें