जोशीमठ। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा गांव के समीप हाईवे चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी से छिटके पत्थर बीआरओ के एक मजदूर के ऊपर आ गिरे, जिससे वह घायल हो गया। घायल महेश भट्ट (26) पुत्र राम सिंह भट्ट, निवासी भल्लागांव, (चमोली) को जोशीमठ में सेना के अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी जयपाल नेगी ने बताया कि रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।