फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमखंड काटकर हाईवे खोलने में जुटा बीआरओ

विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर रड़ांग बैंड के समीप बर्फ काटकर हाईवे को खोलने में जुटा बीआरओ। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
इस बार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई जमकर बर्फबारी से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के संचालन में बर्फ से पार पाने की चुनौती भी बनी रहेगी। बदरीनाथ धाम परिसर से लेकर रड़ांग बैंड तक बर्फ की मोटी चादर बिछी है। रड़ांग बैंड से देश के अंतिम गांव माणा तक पांच हिमखंड हाईवे पर पसरे हैं। बदरीनाथ धाम में विजय लक्ष्मी चौक से धाम परिसर तक आस्था पथ पर छह फीट बर्फ जमी है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने रड़ांग बैंड 20 से 25 फीट के हिमखंड काटकर हाईवे खोलने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा 30 अप्रैल से शुरू होगी। इसको देखते हुए बीआरओ हाईवे खोलने में जुटा हुआ है। इस बार बदरीनाथ हाईवे पर रडांग बैंड से देश के अंतिम गांव माणा और बदरीनाथ धाम तक कई फीट बर्फ जमी है। बदरीनाथ धाम के परिक्रमा स्थल के चारों ओर लगभग बीस फीट तक बर्फ जमी है। धाम परिसर भी बर्फ से ढका है। बदरीनाथ बस टर्मिनल, टैक्सी स्टेंड, धर्मशाला, माणा गांव, शेषनाग दर्शनी और कंचन गंगा क्षेत्र में भारी मात्रा में बर्फ जमी है। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल का कहना है कि हाईवे खोलने का काम जारी है। रड़ांग बैंड तक हाईवे को सुचारु कर लिया गया है। यहां माणा गांव तक अभी भी हाईवे पर बड़े-बड़े हिमखंड पसरे हुए हैं। हिमखंडों को काटकर हाईवे सुचारु किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें