ज्योतिर्मठ। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने मलारी तक हाईवे खोलने के बाद नीती मार्ग से भी बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि जल्द नीती गांव तक हाईवे को खोल दिया जाएगा।
पिछले दिनों बर्फबारी होने से सीमावर्ती क्षेत्र पूरी तरह से बर्फ की आगोश में समा गया था। नीती-मलारी हाईवे पर भारी बर्फ होने से यहां वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। मौसम खुलने के बाद बीआरओ ने जेसीबी से बर्फ हटाने का काम शुरू किया। बीआरओ ने मलारी तक हाईवे से बर्फ हटा दी है। अब नीती तक सड़क को खोलने का काम शुरू किया गया है। संवाद