फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बृजेंद्र बने ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष

Wed, 09 Sep 2026 03:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। नगर पंचायत पोखरी में हुई ठेकेदार यूनियन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से बृजेंद्र सिंह चौधरी को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही रणजीत सिंह बर्त्वाल उपाध्यक्ष, संजय सिंह कोषाध्यक्ष व जितेंद्र सती को सचिव चुना गया। बैठक के दौरान यूनियन के पूर्व अध्यक्ष मंदीप कंडारी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान हर्षवर्धन चौहान, वेद प्रकाश सती, देवेंद्र प्रकाश, विपिन रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें