देवाल। दो माह पूर्व क्षतिग्रस्त थराली मोटर पुल की मरम्म्त के लिए 5 लाख 77 हजार रुपये न मिलने से पुल की मरम्मत नहीं हो पा रही है। इस पुल का 12 मीटर का एक पैनल क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों का आना-जाना बंद है। रोडवेज की दिल्ली-देवाल व देहरादून-देवाल की बस भी देवाल नहीं आ पा रही है। लोनिवि के एई वीरेंद्र सिंह बसेड़ा ने कहा कि इस पुल पर 12 मीटर का नया पैनल लगना है। उसके बाद कंक्रीट भी पड़ना है। मई माह में डीएम कार्यालय में 5.77 लाख का इस्टीमेट भेजा गया था। एक सप्ताह के अंदर धनराशि मिलने की उम्मीद है। फिर पुल की मरम्मत की जाएगी। संवाद