फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़क से ब्राह्मणथाला गांव को खतरा

विज्ञापन
चमोली के पोखरी क्षेत्र में ब्राह्मण थाला गांव के ऊपर सड़क से इस तरह हो रहा भूस्खलन। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
ग्राम पंचायत ब्राह्मण थाला के शीर्ष भाग में निर्माणाधीन मोहनखाल-ताली मोटर मार्ग से हो रहे भूस्खलन से आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है। यहां लगातार भूस्खलन से ग्रामीण दहशत में हैं। प्रभावित परिवारों ने सड़क के निचले हिस्से में सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग उठाई है। 2017 में पोखरी-मोहनखाल सड़क से ताली गांव के लिए पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क निर्माण कार्य किया गया, लेकिन सड़क के किनारे निर्मित पुश्तों की गुणवत्ता अच्छी न होने के कारण पहली बरसात में ही पुश्ते ध्वस्त हो गए। अब सड़क के निचले हिस्से से थाला गांव को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण ओम प्रकाश थपलियाल और डा. हेमंत थपलियाल का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुश्ते के पत्थर रह-रहकर आवासीय भवनों पर गिर रहे हैं। कई बार पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से पुश्तों का निर्माण करने की मांग उठाई गई, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बुड़ाकट्ठा तोक में भी भूस्खलन से कई बांज के पेड़ धराशाई हो गए हैं। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों को जिलाधिकारी की ओर से गांव की ओर सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें