फोटो
कर्णप्रयाग। गुरु पूर्णिमा पर भक्तों ने अपने-अपने गुरुओं को नमन कर उनका आशीर्वाद लिया। बृहस्पतिवार को उमा माहेश्वर आश्रम में पूजा-अर्चना की गई और संसार की सुख-समृद्धि की कामना की। आश्रम में दूर दराज से आए भक्तों ने साधु को वस्त्र और दक्षिणा दी। गुरु पूर्णिमा के लिए आश्रम को लाइटों और फूलों से सजाया गया था। आश्रम के महंत ऐश्वर्या नाथ महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन ही आदिगुरु महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। उन्होंने ही वेदों की रचना की थी। इस उपलक्ष्य में यह दिन गुरु के प्रति कृतज्ञता के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर पं आचार्य अरविंद भूषण, दिनेश मित्तल, सर्वेश मित्तल, अमित पुंडीर, विपिन चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद