फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पहाड़ी से कार पर गिरे बोल्डर लोगों ने भागकर बचाई जान

Wed, 01 Jan 2025 10:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी से कार पर गिरे बोल्डर लोगों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। नगरासू से तेल भराने कमेड़ा आ रही एक कार पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर आ गिरे। कार में बैठे लोगों ने भागकर जान बचाई। वहीं इस दौरान नेशनल हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लग गया।

कर्णप्रयाग- बदरीनाथ हाईवे गौचर कमेड़ा के पास बड़ा हादसा होने से बच गया। चौकी प्रभारी गौचर मानवेन्द्र गुसाईं ने बताया कि नगरासू से तेल भराने एक कार कमेड़ा आ रही थी। इस दौरान भूस्खलन क्षेत्र कमेड़ा में पहाड़ी से पहले छोटे-छोटे पत्थर गिरने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार मे बैठे तीन लोग कार से बाहर भागे और कुछ देर बार एक बोल्डर कार के बोनट पर आ गिरा। इसके बाद यहां जाम लग गया। जेसीबी की मदद से कार को हाईवे से हटाकर फिर से यातायात सुचारु किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें