फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे पर गिरा बोल्डर, फंसे रहे लोग

Fri, 10 Apr 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बीआरओ ने बोल्डर तोड़कर करीब 11 घंटे बाद सुचारु की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग टैय्या पुल के पास बोल्डर गिरने से करीब 11 घंटे तक बाधित रहा। हाईवे बंद होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही।
बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे टैय्या पुल के पास अचानक चट्टान से खिसककर बोल्डर बदरीनाथ हाईवे पर आ गिरे। इससे हाईवे बंद हो गया। मार्ग बंद होने से पांडुकेश्वर, गोविंदघाट, अरुड़ी, पटूड़ी गांव के ग्रामीणों की आजावाही थम गई। सूचना मिलने पर प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को तुरंत हाईवे खोलने के निर्देश दिए। इसके बाद हाईवे खोलने का काम शुरू हुआ। बोल्डरों को तोड़ा गया और सुबह करीब नौ बजे हाईवे खुल गया। हाईवे खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली और गंतव्य को रवाना हुए। वहीं एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि टैय्या पुल के पास रात करीब 10 बजे हाईवे बंद हो गया था। सुबह नौ बजे यहां आवाजाही सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
एसडीएम व मॉकडि्रल की टीम भी फंसी रही
- शुक्रवार को जिले में चारधाम यात्रा की तैयारियों के क्रम में मॉक डि्रल की गई। ज्योतिर्मठ से एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन की टीम मॉक डि्रल के लिए सुबह बदरीनाथ के लिए रवाना हुई लेकिन टैय्या पुल के पास हाईवे बंद होने से टीम वहां फंस गई। उसके बाद बदरीनाथ से वाहन मंगाए गए और टीम को बदरीनाथ पहुंचाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें