घाट की ओर जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया जबकि वाहन में सवार पांच लोग समेत वाहन चालक सुरक्षित है। घायल को स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया।
देहरादून से घाट जा रही एक बोलेरो कमेड़ा के पास भौंरीधार में अनियंत्रित होकर सड़क से करीब दस मीटर नीचे खेत में जा गिरी, जिससे वाहन में सवार भरत सिंह (27 साल) पुत्र लखपत सिंह निवासी नारंगी गांव घायल हो गया। चालक सहित पांच लोग सुरक्षित हैं। चालक ने बताया कि अचानक स्टेरिंग लॉक होने से वाहन पहले एक पेड़ पर जाकर अटक गया और पेड़ टूटने के बाद वाहन नीचे खेत में जा गिरा, जिससे लोगों को कम चोटें आईं।