फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लापता ट्रक चालक का शव श्रीनगर बैराज में मिला

Thu, 28 Sep 2023 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सिमली से 10 दिन पहले लापता हुए ट्रक चालक का शव बुधवार को श्रीनगर बैराज में मिला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद पैतृक घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग थानाध्यक्ष डीएस रावत ने बताया कि सिमली से बीते 18 सितंबर की रात को करण सिंह (28) पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह, ग्राम-पटोड़ी (गैरसैंण) लापता हो गया था जबकि उसका ट्रक सिमली पुल के पास खड़ा मिला था। लापता युवक की खोज की मांग को लेकर गैरसैंण के लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। 20 सितंबर को करन की मां गोदांबरी देवी ने बेटे के लापता होने की तहरीर पुलिस में दी थी। पुलिस, एसओजी एवं एसडीआरएफ की टीम ने नदी किनारे संयुक्त अभियान चलाया था लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। थानाध्यक्ष डीएस रावत ने कहा कि करण सिंह का शव श्रीनगर बैराज से मिला है। कीर्तिनगर पुलिस ने वहीं शव का कराया। इसके बाद शव कर्णप्रयाग भेजा गया और परिजनों ने बृहस्पतिवार को पैतृक घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें