फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पिंडर नदी में मिला पूर्व सैनिक का शव

Fri, 09 Oct 2026 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। शुक्रवार सुबह कुलसारी के पास पिंडर नदी में एक व्यक्ति का शव मिला। शव दिखने की सूचना पर पुलिस और डीडीआरएफ की टीम ने शव नदी से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त पूर्व सैनिक सुदर्शन सिंह गड़िया (59) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पूर्व सैनिक सुदर्शन सिंह बृहस्पतिवार को थराली आर्मी कैंटीन से सामान लेने के लिए घर से निकला था। मगर रात को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उनकी ढूंढ खोज की। शुक्रवार को उनका शव मिला। प्रभारी थाना अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें