फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गर्मी में बच्चों के नाक से आ रहा खून

Wed, 13 May 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

उपजिला अस्पताल में रोज पहुंच रहे 10 से 15 मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। गर्मी बढ़ने के साथ ही उपजिला अस्पताल में नाक, कान और गले से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। प्रतिदिन 10 से 15 मरीज इससे पीड़ित आ रहे हैं। अधिकतर बच्चों के नाक से खून आ रहा है और उन्हें एलर्जी हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी के कारण मरीजों की नाक से खून आना, नाक में सूखापन, आंखों में जलन और मौसमी बुखार जैसी दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय संतोषी नैनवाल ने बताया कि तेज गर्मी से बच्चों में पेट के संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं जिसके लिए उन्हें ओपीडी में भर्ती करना पड़ रहा है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अलका नेगी ने कहा कि मौसम बदलने के कारण छोटे बच्चों में नाक से खून आने की समस्या अधिक आ रही है। यह स्थिति बच्चों के लिए चिंताजनक है। इसकी रोकथाम के लिए अधिक पानी पिएं। उन्होंने मास्क और छाते का प्रयोग करने, आंखों को ठंडे पानी से धोने तथा बच्चों को तेज धूप से बचाने पर जोर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि समस्या अधिक बढ़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों को अवश्य दिखाएं। यह सावधानी बच्चों को गर्मी के दुष्प्रभावों से बचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें