वन विश्राम ग्रह देवाल में आयोजित एक दिवसीय सरपंचों की कार्यशाला में मौजूद सरपंच।
- फोटो : KARNPRYAG
सरपंचों को वन पंचायत नियमावली की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रेंजर टीएस बिष्ट व डिप्टी रेंजर त्रिलोक सिंह ने सरपंचों से कार्ययोजना बनाने में सहयोग करने, वनों को आग से बचाने, अभिलेखों का रखरखाव करने, वन पंचायत समितियों का गठन करने आदि की जानकारी दी। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय परामर्शदात्री समिति का भी गठन किया गया, जिसमें यशोदा बिष्ट अध्यक्ष, बलवंत सिंह समन्वयक, गोविंद सोनी, बख्तावर सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, हीरा सिंह, अशोक कुमार, मनोज कुमार, प्रेम चंद्र सदस्य चुने गए। इसके बाद सरपंच संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष यशोदा बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान लीसा रायल्टी को शीघ्र वन पंचायत के खातों में डालने, सरपंचों को मानदेय देने, वन पंचायत का विस्तार करने, वनों के देखरेख के लिए चौकीदार को रखने, सरपंचों को यात्री भत्ता देने आदि की मांग की गई। संवाद