फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने की विकास कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख शशी देवी ने ब्लॉक सभागार में अधिकारियों के साथ विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जनता की समस्याओं को अधिकारियों की ओर से गंभीरता से न लिए जाने पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों के पहुंचने पर डॉक्टरों को सेवाएं हर हाल में उपलब्ध करानी होंगी। सरकार की ओर से विकास के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चलाई जा रही हैं इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों व आम जनता तक पहुंचाकर विभागों की मासिक व त्रैमासिक प्रगति ब्योरा समय से प्रमुुख कार्यालय को उपलब्ध कराने कराएं। इस दौरान उद्यान, सिंचाई, पशुपालन, शिक्षा, जल संस्थान, स्वास्थ्य, वन, लोनिवि, ग्राम्य विकास, विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें