फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: यात्रा से पूर्व बीकेटीसी करेगी अपनी परिसंपत्तियों का रखरखाव

Wed, 15 Apr 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकेटीसी के उपाध्यक्ष और ईई ने किया विश्राम गृह का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष और अधिशासी अभियंता ने बुधवार को श्रीबदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर और अपर बाजार कर्णप्रयाग के यात्री विश्राम गृह का औचक निरीक्षण किया। ईई ने कहा कि चारधाम यात्रा से पूर्व समिति अपनी परिसंपत्तियों का उचित रखरखाव करेगी।
विज्ञापन

बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी बुधवार को श्रीबदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर पहुंचे। उन्होंने बताया कि संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समिति की ओर से संचालित सभी संस्कृत महाविद्यालयों की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए बेहतर कार्य योजनाएं बनाई जा रही हैं। इस दौरान श्री बदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उन्हें ज्ञापन दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए पृथक-पृथक छात्रावास निर्माण करने, वेद, योग, व्याकरण, कर्मकांड विषय के अध्यापकों की तैनाती करने, छात्रों के लिए भोजन कक्ष और अतिथि कक्ष का निर्माण करने, छात्र-छात्राओं के लिए शौचालयों का निर्माण कार्य करने की मांग की। वहीं नगर पालिका कर्णप्रयाग की सभासद हेमा डिमरी, अपर बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष अनिल खंडूड़ी ने दिए ज्ञापन में बीकेटीसी के विश्राम गृह के मरम्मत की मांग की। इस मौके पर श्री बदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर के प्राचार्य डाॅ. माता राम पुरोहित, सचिन पुरोहित, हिमांशु जोशी और वेद प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें