फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बीकेटीसी अध्यक्ष ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह के साथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अध्यक्ष ने मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। उन्होंने तीर्थयात्रियों से बात कर उनके सुझाव भी मांगे। मंदिर परिसर में मंदिर कार्यालय, पूजा काउंटर, तोषाखाना (भंडार गृह), वीआईपी प्री-फेब्रिकेटेड हट और दर्शन पंक्ति का निरीक्षण भी किया। अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुगम और सरल तीर्थयात्रा की व्यवस्था बनाई जाए, जिससे तीर्थयात्रियों को कोई दिक्कत न हो। इस पर निरंतर कार्य किए जाएं। इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्य भास्कर डिमरी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, राजेंद्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़, अवर अभियंता गिरीश रावत, अतुल डिमरी और अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें