फोटो
गोपेश्वर। भारतीय जनता पार्टी का इन दिनों सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है। चमोली जिले में अभी तक भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव सदस्य जोड़ने में सबसे आगे रही हैं। उन्होंने घर-घर जाकर 1004 नए सदस्य बनाए हैं जबकि अन्य पदाधिकारी अभी तक 500 सदस्य ही जोड़ पाए हैं। डॉ. हिमानी वैष्णव ने बताया कि जिले में महिलाओं से लेकर युवाओं को पार्टी की सदस्यता से जोड़ा गया है। उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं भी बताई जा रही हैं। संवाद