भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कर्णप्रयाग पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पैट्रोल पंप से मुख्य बाजार तक उत्साह रैली निकाली गई। इस मौके पर कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपालराम टम्टा, पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह, अनुसूचित मोर्चा के जिला गणेश शाह, जिला प्रभारी विजय कप्रवाण, केपी सती, समीर मिश्रा, राकेश डिमरी, सुमन डिमरी, रमेश मैखुरी, हमंत सेमवाल आदि थे।