भाजपाईयों ने कांग्रेस का पुतला जलाया, सुबूत दिखाने की मांग की
कर्णप्रयाग/देवाल। अंकिता मामले पर भाजपा के कार्यकताओं ने कर्णप्रयाग, देवाल, गौचर, नारायणबगड़ प्रदर्शन किया। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार का पुतला जलाते हुए कांग्रेस से सुबूत दिखाने की मांग की। भाजपा जिला महामंत्री अरूण मैठाणी ने कहा कि कांग्रेस बेवजह दिवंगत अंकिता के नाम को उछाल कर राजनीति कर रहे है। अगर इस मामले में कांग्रेस के पास कोई सबूत है तो उसे सामने दिखाए। बेवजह अंकिता के नाम पर घृणित राजनीति न करें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुभाष चमोला, आशा डिमरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, नगर मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, नगर महामंत्री चेतन मनुड़ी, वरिष्ठ भाजपा नेता टीका मैखुरी, चैता राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। देवाल। वहीं देवाल में भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी ने बस स्टेशन में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर नारेबाजी की। इस मौके पर महामंत्री नरेंद्र बागड़ी, दीपा जोशी, कुंवर सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद