फोटो
पोखरी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। इस दौरान भारतीय सेना के पराकर्म पर लोगों से चर्चा भी की गई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह रावत के नेतृत्व में वल्ली, खन्नी और थालाबैंड बूथों पर शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने भी प्रतिभाग किया। सेवानिवृत्त प्रवक्ता त्रिलोचन सती ने कहा कि भारतीय सेना के पराकर्म को पूरी दुनिया ने देखा। इस मौके पर मंडल महामंत्री प्रदीप चौहान, मंडल मंत्री प्रमोद कोहली, ग्राम प्रधान किशोर नेगी, विक्रम नेगी, मनवर राणा, कुंवर सिंह नेगी, कुलबीर नेगी, कमला देवी, लक्ष्मी देवी, समुद्रा देवी मौजूद रहे। संवाद