फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने किए बदरीनाथ के दर्शन

Sun, 27 Oct 2024 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


बदरीनाथ। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने रविवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। वे करीब पंद्रह मिनट तक बदरीनाथ धाम की पूजाओं में शामिल हुए। वहीं, पूर्व सांसद पूनम महाजन ने भी सपरिवार बदरीविशाल के दर्शन किए। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने हेलिपैड पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत किया। मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उन्हें बदरीनाथ के अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया। उन्हाेंने बदरीनाथ धाम के दर्शनों के बाद रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी से भी भेंट की। इस मौके पर मंदिर समिति के अधिशासी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट और वेदपाठी रविंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें