फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी महिला मोर्चा ने किया 101 कन्याओं का पूजन

विज्ञापन
गोपेश्वर में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में मौजूद कन्याएं। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से रविवार को 101 कन्याओं का पूजन किया गया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट भी शामिल हुए। गोपेश्वर गांव स्थित एक लॉज में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में कन्याओं के पैर धोकर तिलक किया, उसके बाद उनको बैग, चुन्नी, कापी, पेंसिल, कटर आदि भेंट किए गए। चंद्रकला तिवारी ने बताया कि कन्याओं का पूजन नौ दिन नहीं बल्कि पूरे साल होना चाहिए, तभी महिलाएं सशक्त होंगी। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, शांति प्रसाद भट्ट, रोहिणी रावत, विजया रावत, सुचिता चौहान, गीता मैंदुली, शांति राणा, भागीरथी, कलावती पाठक, नीरजा पंवार, भीमा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें