चमोली जिले के भ्रमण के दौरान गैरसैंण पहुंचे गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने गढ़वाल के चहुमुखी विकास का भरोसा दिया।
मंगलवार को तीरथ सिंह रावत ने गैरसैंण के अलावा धुनारघाट, कोठार, गांवली , डुंग्री, ढांगा, पज्याणा, मठकोट, कुलागाड, अंद्रपा, बुखाली, कुंजापानी, कुणीखेत, बाटाधार, रोहिडा, बीना, हरगढ, खजूराखाल, कोठा, मेहलचौरी, रायकोट, गडौंत, मालकोट, टैंटुडा, माईथान, बछुवाबाण, आगरचट्टी, सैंजी, दाडिमडाली आदि गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार जताया। कहा कि वे हमेशा जनता की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे ग्रामीणों ने सांसद को ज्ञापन भी सौंपे। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य और पीटीए के अध्यक्ष अमर सिंह ने विद्यालय भवन की मांग और स्कूली बच्चों के लिए 110 सेट फर्नीचर, 10 वाटर प्यूरीफायर तथा 500 लीटर के दो सोलर गीजर की मांग की ।
इस मौके पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष मोहन थपलियाल, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, गोवर्धन कैलखुरा,डॉ. राकेश कुंवर, डीएस बिष्ट, किशोरी रतूडी, टीका मैखंरी, अनुज डिमरी, रामचंद्र गौड़, लीलाधर जोशी, पृथ्वी बिष्ट, जानकी रावत, जगमोहन कठैत, बिरेंद्र टम्टा मौजूद रहे।