फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामले में भाजपा नेताओं के बरी होने पर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में विवादित ढांचे के मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार सहित 32 लोगों के अदालत से बरी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। बदरीनाथ से लौटने के दौरान गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कर्णप्रयाग में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि 28 साल बाद आया यह फैसला एतिहासिक जीत है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट, नगर पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी, जिला सह मीडिया प्रभारी हेमंत सेमवाल, महामंत्री समीर मिश्रा, जिपंस कांति मिश्रा, विनोद नेगी, धीरेंद्र भंडारी, नवीन नवानी, चेतन मनोड़ी, सुभाष चमोला, गजेंद्र रावत, मलक नेगी, राकेश नेगी, सुमन डिमरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें