फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समर्थित कुसुम देवी का नामांकन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले के दशोली में ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुसुम देवी का नामांकन रद्द हो गया है। अब ब्लाक प्रमुख के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी विनीता देवी का ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित होना तय हो गया है। वहीं कुसुम देवी के समर्थन में आए बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि मैठाणा वार्ड की सदस्य कुसुम देवी आरक्षित वर्ग से हैं, लिहाजा उसका नामांकन रद्द नहीं किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि भाजपा मामले को लेकर न्यायालय की शरण में जाएगी।
विज्ञापन

दशोली की ब्लाक प्रमुख की कुर्सी अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। कांग्रेस ने यहां से विनीता देवी को अपना प्रत्याशी घोषित किया था, जबकि भाजपा ने क्षेत्र पंचायत सदस्य कुसुम देवी को समर्थन दिया था। कुसुम देवी अनुसूचित जनजाति वार्ड से सदस्य निर्वाचित हुईं, लेकिन ब्लॉक प्रमुख की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वार्ड के आरक्षण को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने कुसुम देवी का नामांकन निरस्त कर दिया। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का कहना है कि कुसुम आरक्षित वर्ग से हैं। उनके पास एससी का प्रमाणपत्र भी है। भाजपा इस मामले को लेकर न्यायालय की शरण में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें