फोटो
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में बीते बृहस्पतिवार को बारिश के बाद ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई थी। मौसम ने करवट बदली तो शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा। इससे ऊंची चोटियों पर गिरी बर्फ साफ नजर आ रही है। बदरीनाथ धाम के नीलकंठ पर्वत, उर्वशी पर्वत, माणा पर्वत सहित आसपास की चोटियों पर भी बर्फ पड़ी है। इससे धाम में तापमान में तेजी से गिरावट आई है। बृहस्पतिवार रात को धाम का तापमान न्यूनतम दो डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में यहां सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। संवाद