फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बीरेंद्र पाल भंडारी बने कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष

Thu, 17 Sep 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भंडारी को चमोली जिले की कृषि उत्पादन मंडी समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। बीरेंद्र भंडारी ने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, वन्यजीव सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. मातबर रावत, भरत चौधरी, राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, नगर पंचायत सभासद सुनीता चमोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें