फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: टैक्सी से टकराई बाइक, दो कांवड़ यात्री घायल

Mon, 21 Jul 2025 07:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर लंगासू के पास एक टैक्सी और कांवड़ यात्रियों के दोपहिया वाहन में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों कांवड़ यात्री घायल हो गए। घायलों को कर्णप्रयाग अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को बदरीनाथ हाईवे पर शाम करीब चार बजे लंगासू के पास चुनाव ड्यूटी में लगी एक टैक्सी कर्णप्रयाग की ओर आ रही थी। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक दोपहिया वाहन को बचाने के चक्कर में टैक्सी हाईवे किनारे पहाड़ी से जा टकराई। मगर दोपहिया वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी की वह टैक्सी के किनारे से टकराते हुए अनियंत्रित होकर हाईवे पर जा गिरी। हादसे में कांवड़ यात्री अर्नव गुप्ता और यश सोनू घायल हो गए। चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घायल युवकों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। टैक्सी चालक सुरक्षित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें