देवाल। सुया गांव में आयोजित माकपा के शाखा सम्मेलन में वक्ताओं ने सरकार पर मनरेगा के बजट में कटौती करने का आरोप लगाया। साथ ही ग्राम पंचायतों में नियमित बैठकें नहीं होने पर भी नाराजगी जताई गई। सम्मेलन में सुया प्रथम शाखा के सचिव भुवन सिंह व दूसरी शाखा के सचिव बलवंत सिंह चुने गए। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिवंगत सीताराम येचुरी, बुद्धि देव भट्टाचार्य व बालाकृष्ण के निधन पर शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तीन साल बाद आयोजित सम्मेलन में पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा हुई। पार्टी ने आगामी तीन सालों के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किया। सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट भूपाल रावत व हेमचंद्र मिश्रा ने बताया कि पार्टी की ओर से जिले में शाखा सम्मेलन किए जा रहे है। सम्मेलन में खड़क सिंह बिष्ट, महाबीर सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद