फोटो-
नारायणबगड़। रविवार को नारायणबगड़ में दसवें केदार टैक्सी यूनियन कार्यालय के निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। परखाल तिहारे पर बनने वाले यूनियन कार्यालय का भूमिपूजन विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी और केवर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश नेगी ने किया। इस अवसर पर टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन स्वामी और चालकों के अलावा प्रेम चंद्र पुरोहित, हरेंद्र सिंह, रघुनाथ सिंह नेगी, बिक्रम सिंह, बलवीर सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे। संवाद