ज्योतिषपीठ की ओर से किया जाएगा 100 बेड के अस्पताल का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। सेलंग में ज्योतिषपीठ की ओर से प्रस्तावित शंकराचार्य चिकित्सा सेवालय का बृहस्पतिवार को भूमि पूजन किया गया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के प्रतिनिधि के तौर पर ब्रह्मचारी मुकुंदानंद की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया।
ज्योतिषपीठ की ओर से ज्योतिर्मठ क्षेत्र में अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। ज्योतिषपीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र में सभी सुविधाओं से लैस अस्पताल की मांग रही थी। जनभावनाओं को देखते हुए हमने संकल्प लिया और इसकी शुरुआत आज भूमि पूजन के साथ हो गई है। मुकुंदानंद महाराज ने बताया कि अस्पताल 100 बेड का होगा। अस्पताल का निर्माण कार्य सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों से होगा। सभी लोगों को चिकित्सा सुविधा मिले इस उद्देश्य से चिकित्सा सेवालय बनाया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. बृजेश सती, ज्योतिर्मठ व्यवस्थापक ब्रह्मचारी विष्णु प्रिया नंद, अनिरुद्ध उनियाल रावल यमुनोत्री, उमेश सती, आरती उनियाल, कृष्णमणि थपलियाल, अतीश डिमरी और प्रकाश रावत आदि मौजूद रहे।