आदिबदरी। न्याय पंचायत आदिबदरी का दो दिवसीय खेल महाकुंभ रामलीला मैदान में शुरू हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में ढमकर के भास्कर बिष्ट प्रथम, भलसों के प्रिंस नेगी द्वितीय और बेडी के कैलाश सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सुगड की राखी प्रथम, भलसों की कोमल द्वितीय व अंबिका तृतीय रहीं। बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में छिमटा के जयदीप प्रथम, जुलगढ़ के अंशुल द्वितीय व भलसों के अभिनव तृतीय रहे। उद्घाटन भाजपा चांदपुरगढ़ी मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र प्रभु ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनवर नेगी, नारायण नेगी, बृजेश कुंवर, प्रधान नवीन खंडूड़ी, मनोज कुंवर, मुकेश कुंवर, प्रदीप जोशी, त्रिलोक खत्री मौजूद थे। संवाद