चमोली जिला बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हो गए हैं। शनिवार को हुए निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर भरत सिंह रावत और सचिव पद पर संदीप सिंह रावत विजय हुए।
अध्यक्ष पद पर भारत सिंह रावत को 79 मतों में से अधिकतक 56 मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे प्रत्याशी मदन मिश्रा को 22 मत पड़े। सचिव पद पर विजयी प्रत्याशी संदीप सिंह रावत को 54 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे नीलम सिंह नेगी को 25 मतों पर ही संतोष होना पड़ा। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर बलवंत सिंह रावत, सह सचिव के लिए वीरेंद्र सिंह असवाल, कोषाध्यक्ष पद पर महिपाल सिंह रावत का निर्विरोध निर्वाचन पूर्व में ही हो गया था। हरेंद्र सिंह नेगी, गीता बिष्ट, समीर थम्मन, महेंद्र सिंह रावत और विनोद प्रसाद भट्ट सदस्य चुने गए। चमोली जिला बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी मनवर सिंह सजवाण, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश सिंह रावत और दिलवर सिंह फरस्वाण ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। संवाद