फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भैंकलताल-ब्रह्मताल मेले का समापन

Sun, 31 May 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। रतगांव के तालगैर में आयोजित भैंकलताल-ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। कर्णप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश शाह, पूर्व विधायक डॉ. जीतराम, कर्नल ईश्वर सिंह फरस्वाण और पूर्व प्रमुख महेशी देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला मंगल दलों और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लोक गायक दर्शन फरस्वाण ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, एनआरएलएम, कृषि, उद्यान, पशुपालन और मत्स्य पालन विभागों ने स्टॉल लगाए और योजनाओं की जानकारी दी। मेला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधान दीपा देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य बालकिशोर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें